Janjgir Big Breaking : RTE की राशि गबन मामले में तत्कालीन DEO गिरफ्तार, पहले 3 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, ये है पूरा मामला, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन DEO केएस तोमर को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. प्रकरण में डीईओ ऑफिस के लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और निजी स्कूल के संचालक की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है.

 



दरअसल, बलौदा के निजी स्कूल मयूरा कान्वेंट को सत्र 2019-20 में RTE की राशि 7 लाख रुपये दिया जाना था, लेकिन दस्तावेज में कांट-छांटकर 72 लाख का भुगतान कर दिया. मामला सामने आने के बाद स्कूल संचालक राजेन्द्र मौर्य को नोटिस दिया गया तो उसने 30 लाख रुपये जमा किया और 35 लाख रुपये पेंडिंग रहा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

मामले में जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने कुछ दिनों पहले डीईओ ऑफिस के लिपिक शिवानन्द राठौर, कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास साहू और स्कूल संचालक राजेन्द्र मौर्य को गिरफ्तार किया था.

इधर, मामले में तत्कालीन डीईओ केएस तोमर की संलिप्तता उजागर होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है और तत्कालीन डीईओ केएस तोमर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!