JanjgirChampa Murder : पति ने पत्नी की हत्या की, टंगिया से हमला कर की हत्या, मौके पर पहुंची शिवरीनारायण पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के जनकपुर में पति ने पत्नी की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी है. वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार है. घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंची है और जांच कर रही है.

 



शिवरीनारायण थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि सम्पत सारथी ने अपनी पत्नी सुरेखा सारथी की हत्या की है. घर के आंगन में पत्नी का शव पड़ा मिला है. मौके से आरोपी पति सम्पत सारथी फरार है. वारदात की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

फिलहाल, घटना किस वजह से हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. फरार आरोपी पति की गिरफ़्तारी के बाद हत्या की वजह का खुलासा हो सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

Related posts:

error: Content is protected !!