Champa Big Update : नर्सरी के पास युवक की संदिग्ध लाश मिलने का मामला, शॉर्ट PM रिपोर्ट में हत्या का खुलासा, चाम्पा के हनुमान धारा का मामला, चाम्पा पुलिस कर रही जांच…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के हनुमानधारा में नर्सरी के पास युवक की संदिग्ध लाश मिलने के मामले में शॉर्ट PM रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है. युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है. मृतक शख्स की अभी पहचान नहीं हुई है और शिनाख्त करने में पुलिस जुटी है. चाम्पा पुलिस ने अन्य थाना क्षेत्रों में मृतक की तस्वीर भेजी है.

 



दरअसल, कल 5 जुलाई कोयुवक की संदिग्ध लाश मिली थी. शव के पास गमछा भी मिला था. इससे गमछा से गला घोंटकर मारने की आशंका जताई जा रही है. शव मिलने की सूचना के बाद FSL की टीम भी पहुंची थी. पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था, जिसकी शॉर्ट पीएम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है, जिसमें गला घोंटकर युवक की हत्या का खुलासा हुआ है. इस तरह चाम्पा ने हत्या का जुर्म दर्ज कर लिया है और मृतक युवक की पहचान करने में जुटी हुई है, क्योंकि शिनाख्त होते ही हत्या के जल्द खुलासे की उम्मीद भी है.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!