JanjgirChampa News : मौत के दो दिन बाद कब्र से खोदकर निकाला गया प्रसूता का शव, 2 डॉक्टर की टीम ने किया पोस्टमार्टम, SP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा उपथाना क्षेत्र के बेलटुकरी गांव में प्रसूता की मौत के बाद उसके शव को कब्र से खोदकर निकाला गया और 2 डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया. महिला के परिजन की शिकायत के बाद पुलिस अलर्ट हुई और तहसीलदार के आदेश के बाद दफन शव को बाहर निकाला गया. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारण का पता चलेगा और उसके बाद जांच आगे बढ़ेगी.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

दरअसल, बेलटुकरी गांव के विकास आदिले की पत्नी करुणा आदिले गर्भवती थी. तबियत बिगड़ने पर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे और उसे एक बालक को जन्म दिया था. यहां से चाम्पा के निजी अस्पताल ले गए थे, फिर उसे बिलासपुर रेफर किया गया था और फिर रास्ते में महिला की मौत हो गई. इसके बाद ससुराल वालों ने बिना पोस्टमार्टम के शव को दफना दिया. इधर, शिकायत पर 2 दिनों बाद कब्र से खोदकर महिला के शव को बाहर निकाला गया.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

इसके बाद महिला के परिजन ने हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए शिकायत की, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई. फिलहाल, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है.

एसपी विजय अग्रवाल ने कहा है कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए 2 डॉक्टर की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया है. पीएम रिपोर्ट से जो भी बातें आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

error: Content is protected !!