JanjgirChampa Rape Arrest : शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, पीड़िता ने बिर्रा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी देवरानी गांव निवासी हेमलाल मनहर के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया.

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी हेमलाल मनहर के खिलाफ IPC की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कुटीघाट में बने ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया, शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग के ब्रिज को दोनों ओर से किया गया ब्लॉक, बेरिकेडिंग की गई, पढ़िए... 14 दिन ब्रिज पर आवागमन बंद रहेगा... विभाग के आदेश में क्या लिखा है...

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए देवरानी गांव निवासी हेमलाल मनहर को उनके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी हेमलाल मनहर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...
error: Content is protected !!