जांजगीर गणतंत्र दिवस समारोह 2023 : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय होंगे मुख्य अतिथि, करेंगे ध्वजारोहण

जांजगीर-चांपा. गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय मुख्य अतिथि होंगे। वे गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

 



जारी कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 8.59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा, 9 बजे ध्वजारोहण, 9 बजे से 9.03 बजे राष्ट्रगान एवं सलामी, 9.03 बजे से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम प्रेषित संदेश का मुख्य अतिथि द्वारा वाचन किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

9.20 से 10 बजे तक परेड एवं झांकी, 10 बजे पुरस्कार वितरण और 10.30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। जिला प्रशासन द्वारा आमंत्रितों से अनुरोध किया गया है कि वे आमंत्रण पत्र साथ में लाएं तथा सुबह 8.30 बजे तक अपना नियत स्थान ग्रहण करेंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!