JanjgirChampa Suicide Attempt : बलौदा में लड़के ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बचाई लड़के की जान, हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा में लड़के ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन वक्त रहते मौके पर पुलिस पहुंच गई और लड़के को फांसी के फंदे से उतारकर पुलिस ने उसकी जान बचाई है. इधर, युवक की हालत गंभीर होने की वजह से उसे इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश वैष्णव की मां दौड़ते हुए थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने घर के पेड़ पर फांसी लगा ली है और वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ है. सूचना के बाद तत्काल प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार और आरक्षक संतोष रात्रे मौके पर पहुंचे.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और बलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा में भर्ती कराया था, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

Related posts:

error: Content is protected !!