JanjgirChampa Rape FIR : शादी का झांसा देकर 2 साल तक बनाता रहा संबंध, फिर शादी से मुकर गया, पीड़िता से मारपीट भी की, आरोपी युवक के खिलाफ पामगढ़ थाने में दर्ज हुई FIR

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ की कॉलेज स्टूडेंट के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर 2 साल तक शारीरिक संबंध बनाया, फिर शादी से युवक मुकर गया. युवक ने पीड़िता से मारपीट भी की है. मामले में पीड़िता ने पामगढ़ थाने में आरोपी युवक राज वर्मा के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



पामगढ़ के एक महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा, जो पार्ट टाइम एक कपड़ा दुकान में काम करती थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात पेंड्री निवासी युवक राज वर्मा से हुई. धीरे-धीरे दोनों दोस्ती हो गई. फिर युवक ने शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध भी बनाया. इसके लिए युवक ने एक किराए का मकान भी लिया था, जहां दोनों अक्सर मिलते थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इस तरह 2 साल बीत गए. शादी की बात पर युवक गोलमोल जवाब देता रहा. कुछ दिनों पूर्व शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक ने युवती के साथ मारपीट भी की और भाग गया था. इससे आहत होकर युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी .

युवती की बातें सुनकर परिजन के होश उड़ गए. वे तत्काल पामगढ़ थाना पहुंचे और युवक राज वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कराई. फ़िलहाल, पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 294, 323, 506 और एट्रोसिटी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी युवक राज वर्मा की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!