JanjgirChampa : आज युवा दिवस : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आज, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय होंगे मुख्य अतिथि, छग की काशी धार्मिक नगरी खरौद में होगा आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. छग की काशी के नाम से विख्यात एवं भगवान लक्ष्मणेश्वर की धार्मिक नगरी खरौद के तिवारीपारा स्थित मिडिल स्कूल में ‘युवा दिवस’ के अवसर पर आज 12 जनवरी को दोपहर 1 बजे से ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आयोजित होगा. समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्रदेव राय होंगे. अध्यक्षता छग खाद्य आयोग की सदस्य ज्योतिकिशन कश्यप करेंगी.

 



विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रवि परसराम भारद्वाज, नगर पंचायत खरौद के अध्यक्ष कांति केशरवानी, शिवरीनारायण नपं की अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी, राहौद नपं की अध्यक्ष सत्या राजेन्द्र गुप्ता, नवागढ़ नपं के अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी, भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्तोष लहरे, पार्षद एवं शाला विकास समिति की अध्यक्ष जयंती भारद्वाज, खरौद हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य कन्हैयालाल श्रीवास, सहपाठी एवं लोहर्सी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हेमन्त यादव और मिडिल स्कूल तिवारी पारा खरौद के प्रभारी प्रधानपाठक नरेंद्र कुर्रे मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के संयोजक पत्रकार राजकुमार साहू ने लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!