Sakti Big News : हायर सेकंडरी स्कूल के क्लास रूम की आलमारी में रखे तेजाब की बोतल छात्राओं के ऊपर गिरी, 2 छात्रा झुलसी, डभरा अस्पताल से 1 छात्रा बिलासपुर रेफर

सक्ती. डभरा ब्लॉक के कांसा गांव के हायर सेकंडरी स्कूल के क्लास रूम की आलमारी में रखे तेजाब की बोतल छात्राओं के ऊपर गिरा गई. इससे 12 वीं कक्षा की 2 छात्रा तेजाब से झुलस गई और प्राथमिक उपचार के लिए डभरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक छात्रा आंचल बंजारे को बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

सक्ती डीईओ बीएल खरे ने बताया कि छात्राएं पढ़ाई कर रही थी और क्लास रूम में बंद आलमारी को खोलकर देखा तो तेजाब छात्राओं के ऊपर गिर गया. घटना के बाद आनन-फानन में छात्राओं को डभरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक छात्रा आंचल बंजारे को बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं दूसरी छात्रा किरण यादव का इलाज डभरा के अस्पताल में चल रहा है. इसमें स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. अगर स्कूल प्रबंधन बखूबी से अपनी जिम्मेदारी निभाता तो शायद यह घटना नहीं घटती.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!