Kajol ने अजय देवगन और बॉबी देओल के साथ यूं मनाया नया साल, पार्टी की PHOTOS शेयर कर बोलीं- ‘2023 का पहला पोस्ट…’

नई दिल्ली: साल 2023 में बॉलीवुड सेलेब्स अपने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक फैंस को दिखा दी है. हालांकि कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक साल 2023 का पहला पोस्ट शेयर नहीं किया है. इसी बीच एक्ट्रेस काजोल का सोशल मीडिया पर 2023 का पहला पोस्ट वायरल हो गया है, जिसमें वह पति अजय देवगन और इंडस्ट्री के दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाती नजर आ रही हैं. काजोल के इस नए पोस्ट की तरह उनका कैप्शन भी खास है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

 



काजोल ने लिखी ये बात

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

इंस्टाग्राम पर बीते कुछ घंटों पहले काजोल ने पति अजय देवगन, बहन तनीषा मुखर्जी और एक्टर बॉबी देओल के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह एक सफेद टॉप के साथ बेज पैंट और सफेद स्पोर्ट्स शूज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “नए साल का पहला पोस्ट बीते साल के आखिरी पलों का रिकैप है.. मेरे सभी चाहने वालों के लिए.. कुछ वाकई खास लोग इन फोटो में नहीं हैं. लेकिन वे जानते हैं कि मैं उनसे प्यार करती हूं.” .. सभी के लिए आशीर्वाद ढेर सारा हो… #andthatsallfolks. काजोल द्वारा पोस्ट शेयर करते ही फैंस ने भी हार्ट इमोजी के साथ प्यार बरसाना शुरु कर दिया है. वहीं इस पोस्ट को लाखों लोगों ने लाइक किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

बता दें, काजोल की पिछले साल सिर्फ एक फिल्म सलाम वेंकी रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने काफी सराहा था. वहीं इस फिल्म में आमिर खान ने कैमियो किया था, जिसके चलते यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!