‘गदर 2’ के सेट से लीक हुईं तस्वीरें, तारा सिंह के अवतार में छा गए सनी देओल; सकीना की भी दिखी झलक! आप भी देखिए तस्वीरें..

नई दिल्ली. साल 2001 में आई फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा (Anil Sharam) की ‘गदर: एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha)’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इस फिल्म ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) को दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दी थी. वहीं, एक बार फिर ‘तारा सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं.



 

 

 

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर’ का दूसरा पार्ट ‘गदर 2: द कथा कंटिन्यूज (Gadar 2: The Katha Continues)’ इस साल 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है. जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से दर्शकों को इसकी रिलीज का इंतजार है.

 

 

 

 

इसी बीच फिल्म के सेट से शूटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसमें तारा सिंह के अवतार में सनी देओल की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई है. फैंस इन लीक तस्वीरों पर जमकर अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

 

 

 

 

 

काले रंग के पंजाबी ड्रेस में तारा सिंह के अवतार में सनी देओल जबरदस्त लग रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर इन तस्वीरों में अमीषा पटेल का सकीना अवतार भी देखने को मिल रहा है. एक तस्वीर में सनी के साथ अमीषा पटेल भी नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

बता दें, अनिल शर्मा को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. फिल्म का पहला पार्ट अपने दौर में सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरी थी, जिसने उस समय लगभग 100 करोड़ की कमाई की थी. ऐसे में, इस साल बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ का परफॉरमेंस कैसा होता है, ये देखना दिलचस्प होगा. (दर्शक एक बार फिर से बड़े पर्दे पर तारा और सकीना की लव स्टोरी देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. 21 साल बाद इस स्टोरी को और सनी देओल-अमीषा पटेल की जोड़ी को फिर से पर्दे पर किस तरह दिखाया जाएगा, ये भी देखना काफी रोचक होगा, क्योंकि इस दौरान कई सारी चीजें बदली हैं.

इसे भी पढ़े -  फोन में बार-बार गायब हो रहा नेटवर्क? तो इन आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक

 

 

 

इन 21 सालों में फिल्मों को लेकर अब दर्शकों के टेस्ट में भी काफी अंतर आया है. अगर फिल्म ‘गदर 2’ में ऑरिजनल कंटेंट देखने को मिलता है, तो इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म दर्शकों को थिएटर्स लाने में सफल साबित होगी.

इसे भी पढ़े -  BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

error: Content is protected !!