Population: ज्यादा बच्चे पैदा करो और लाखों कमाओ, जानें इन देशों में आबादी बढ़ाने पर…क्यों मिलता है इनाम…जानिए

दुनिया की आबादी आठ सौ करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। कई देश बढ़ती आबादी से चिंतित हैं तो कई देश आबादी बढ़ाने की मुहिम चला रहे हैं। ऐसे ही देशों में एक जापान है। जापान की सरकार ने इस साल बच्चे पैदा करने के लिए परिवारों को प्रोत्साहित करने की नई योजना घोषित की है। इसके अनुसार, टोक्यो के बाहरी इलाके में जाकर बसने वालों को हर बच्चा पैदा करने पर लगभग दस लाख येन (छह लाख भारतीय रुपया) इनाम के रूप में दिया जाएगा। मतलब एक बच्चा पैदा करते ही लखपति बनने का मौका मिल रहा है।



जापान इकलौता ऐसा देश नहीं है, जहां बच्चे पैदा करने पर सरकार की तरफ से इनाम दिया जाता है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां इस तरह की इनामी योजना चल रही है। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में और वो ऐसा क्यों कर रहे हैं इसके बारे में भी…

जापान : हर बच्चे पर छह लाख रुपये
शादी के कई सालों बाद भी ज्यादातर लोग यहां बच्चे पैदा नहीं करते हैं। इसके चलते जापान में युवाओं की संख्या लगातार घटती जा रही है, जबकि बुजुर्ग बढ़ते जा रहे हैं। अब जापान में काम करने वालों की संख्या कम हो गई है। यह देश अपनी घटती आबादी के चलते परेशान है। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी लोगों पर किए गए एक नए सर्वे में पाया गया है कि 18 से 34 साल की उम्र के 70 प्रतिशत अविवाहित पुरुषों और 60 प्रतिशत अविवाहित महिलाओं की रिलेशनशिप में दिलचस्पी ही नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : जनपद पंचायत सभाकक्ष में 5 कर्मचारियों को शॉल, मोमेंटो, श्रीफल भेंटकर सम्मान पूर्वक दी गई विदाई, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

30 फीसदी ऐसे जोड़े भी हैं, जिनके यहां शादी के कई सालों बाद भी बच्चे नहीं हैं। इसी के चलते यहां की सरकार बच्चे पैदा करने पर नकद इनाम देती है। हर बच्चे पर अब छह लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। जापान का बर्थ रेट महज 1.46 है, जो देश के लिए चिंता का विषय है।

रूस : दूसरा और तीसरा बच्चा होने पर सात लाख रुपये
रूस में दूसरे विश्व युद्ध के बाद से जनसंख्या दर में लगातार गिरावट हुई है। अब यहां प्रति 1000 महिलाओं के मुकाबले 800 पुरुष हैं। यहां अधिकतर युवा कुंवारे हैं। शादी के बाद भी बहुत से जोड़े बच्चे नहीं करते हैं। इसके चलते सरकार ने 12 सितंबर 2007 को ‘गर्भधारण दिवस’ घोषित कर दिया था।

इस दिन की छुट्टी रहती है, ताकि लोग बच्चे पैदा करने पर फोकस कर सकें। इसके अलावा जो महिलाएं इस दिन के ठीक नौ माह बाद बच्चे को जन्म देती हैं उन्हें कार और इलेक्ट्रॉनिक सामान गिफ्ट किए जाते हैं। रूस सरकार ने एक और योजना की शुरुआत की है। इसके अनुसार, दूसरा या तीसरा बच्चा पैदा करने वाली महिला को नौ हजार डॉलर यानी करीब सात लाख रुपये दिए जाते हैं।

इटली : बच्चों का पूरा खर्च सरकार उठाती है
इटली में भी युवाओं की जनसंख्या काफी तेजी से घटती जा रही है। यही कारण है कि यहां की सरकार ने घटती आबादी को लेकर चिंता जाहिर की है। यहां प्रति महिला फर्टिलिटी रेट महज 1.43 है, जो यूरोप के औसत 1.58 से भी कम है। सरकार ने कई योजना बनाई है, जिसके जरिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पैदा करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। यहां बच्चा पैदा करने वालों को अगर आर्थिक मदद की जरूरत होती है तो सरकार बच्चों का पूरा खर्च उठाती है।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : जनपद पंचायत सभाकक्ष में 5 कर्मचारियों को शॉल, मोमेंटो, श्रीफल भेंटकर सम्मान पूर्वक दी गई विदाई, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

रोमानिया : यहां बच्चा न पैदा करने वालों से ज्यादा टैक्स लिया जाता है
सन 1990 के बाद से रोमानिया में जन्मदर लगातार कम हो रही है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, वर्ष 2018 में यहां जनसंख्या की वृद्धि दर -0.50 % है। यहां के हालात इस कदर बिगड़ रहे हैं कि सरकार ने बच्चे न पैदा करने वाले दंपत्तियों पर ज्यादा टैक्स लगाना शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जो दंपत्ति बच्चे पैदा नहीं करती है, उन्हें 20 प्रतिशत ज्यादा टैक्स देना पड़ता है।

तुर्किये : यहां बच्चे पैदा करने पर मिलता है इनाम
तुर्किये में भी जन्मदर लगातार घट रही है। यही कारण है कि यहां की सरकार ने भी ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए इनाम की घोषणा की है। यहां पहला बच्चा पैदा होने पर 230 डॉलर, दूसरे बच्चे पर 270 डॉलर और तीसरा बच्चा पैदा होने पर 360 डॉलर का इनाम दिया जाता है। यहां मां बनने वाली महिलाओं को फुल टाइम के वेतन पर पार्ट टाइम जॉब दी जाती है।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : जनपद पंचायत सभाकक्ष में 5 कर्मचारियों को शॉल, मोमेंटो, श्रीफल भेंटकर सम्मान पूर्वक दी गई विदाई, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

हॉन्गकॉन्ग: ज्यादा बच्चों को पैदा करने वालों को मिलता है इनाम
यहां प्रति महिला 1.23 बच्चा है। यह रेट भी सरकार की कोशिशों के बाद सुधरा है। वर्ष 2005 में यहां फर्टीलिटी रेट 0.95 चला गया था। वर्ष 2013 के बाद से यहां शादी शुदा जोड़ों को बच्चे पैदा करने पर इनाम दिया जाता है। सरकार कई तरह से लोगों को बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

इन देशों में भी बच्चे पैदा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा
डेनमार्क, स्पेन, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर जैसे देशों में भी लोगों को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन देशों की सरकारों ने भी अलग-अलग तरह से प्रोत्साहन योजना शुरू की है।

error: Content is protected !!