Sakti Big Protest : डभरा टीआई पर लगा जनप्रतिनिधियों से अभद्रता का आरोप, चक्काजाम कर कांग्रेसी बैठे धरने पर, टीआई के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, प्रदर्शन जारी, कांग्रेस के ये बड़े नेता बैठे धरने पर… पढ़िए

सक्ती. डभरा टीआई कमलकिशोर महतो पर जनपतिनिधियों से अभद्रता का आरोप लगा है. कांग्रेसी थाना चौक के पास मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठे हैं और डभरा टीआई के खिलाफ जमकर नारे लगा रहे हैं. यहां जनप्रतिनिधि, टीआई से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं. मामले में पुलिस विभाग के जिम्मेदार अफसर कुछ भी कहने से बच रहे हैं.

 



टीआई कमलकिशोर महतो, जिस भी थाने में जाते हैं. वहां जनप्रतिनिधि सहित आम जनता से भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगते रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

आपको बता दें, टीआई कमलकिशोर महतो को डभरा थाना प्रभार लिए 15 दिन भी नहीं हुए हैं और डभरा थाने में जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्रता को लेकर फिर सुर्खियों मे आ गए हैं. ऐसे में समझा जा सकता है कि आम लोगों के साथ टीआई का क्या व्यवहार रहता होगा ?

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

धरने में डभरा के पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पति यशवंत चन्द्रा, डभरा जनपद के विधायक प्रतिनिधि एवं डभरा जनपद अध्यक्ष के पति दयाल सोनी, जनपद उपाध्यक्ष एवं एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष खुशवंत चन्द्रा, विधायक प्रतिनिधि ताराचंद साहू और अन्य लोग मौके पर सड़क पर बैठे हैं और टीआई के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!