JanjgirChampa Councilor Movement : पार्षद ने नाली में बैठकर प्रदर्शन किया, अफसरों ने दिया आश्वासन, घण्टों बाद नाली से हटे पार्षद, फिर वार्डवासियों ने दूध और गंगाजल से स्नान कराया, पार्षद का आंदोलन चर्चा में… ऐसा क्या हो गया था, जिसके बाद पार्षद को नाली में उतरना पड़ गया…, जिले में पहली बार हुआ ऐसा आंदोलन, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के वार्ड 14 से बड़ा मामला सामने आया है. नाली की समस्या से त्रस्त होकर वार्ड के पार्षद रोहित सारथी नाली में ही बैठ गए और ढाई घण्टे तक प्रदर्शन किया. पार्षद के आंदोलन की सूचना अफसरों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आश्वासन के बाद पार्षद ने अपना आंदोलन खत्म किया. इस तरह ढाई घण्टे तक माहौल गरमाया रहा. आंदोलन खत्म होने के बाद वार्डवासियों ने पार्षद रोहित सारथी को गंगा जल, दूध से स्नान कराया. इस तरह नाली में बैठकर पार्षद के आंदोलन की क्षेत्र में चर्चा होती रही.पार्षद रोहित सारथी ने बताया कि जनता को हो रही असुविधा एवं प्रशासन की अंधेरगर्दी से त्रस्त होकर उन्होंने यह कदम उठाया है. लगातार वार्डवासियों के साथ अन्याय हो रहा है, जिसे लेकर वे कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं और लिखित शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के द्वारा इस विषय को गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा है. कुछ दिन पहले वार्ड के मंदिर के सौंदर्यीकरण को रुकवा दिया गया था. इसके बाद, जन सहयोग से उस मंदिर को रोहित सारथी के नेतृत्व में मोहल्ले वासियो ने निर्माण कार्य प्रारंभ किया था.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

इस दौरान रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों के द्वारा निर्माण कार्य को तोड़ दिया गया था, जिसकी थाने में शिकायत भी की गई थी. इस पर अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है. इसके बाद तीन दिन पूर्व वार्ड की नाली को बंदकर दिया गया. इससे त्रस्त होकर पार्षद रोहित सारथी, नाली में ही बैठ गए, जिसके बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी अजय राजपूत, तहसीलदार जयश्री सतपथे, नायब तहसीलदार विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत खिसोरा के सरपंच और जनता को दिए गए लिखित आश्वासन के पश्चात पार्षद रोहित सारथी नाली से बाहर निकले. नाली से बाहर आने पर वार्डवासियों के द्वारा रोहित सारथी को दूध, गंगा जल से स्नान कराया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!