IPL में नहीं बिका ये खिलाड़ी… भारत के खिलाफ 205 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, पुणे टी20 में रचा इतिहास…जानिए

Shanaka vs Sri Lanka: लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) अंडररेटेड प्लेयर हैं। 23 दिसंबर 2022 को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए ऑक्शन (IPL 2023 Auction) में वह अनसोल्ड रह गए। हालांकि, उनका टी20 रिकॉर्ड काफी शानदार है। भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड तो और भी बेहतरीन है। पिछले 5 मैच में उन्होंने 205.64 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके हैं। पुणे में गुरुवार को खेले गए दूसरे टी20 (IND vs SL 2nd T20) में तो उन्होंने 20 गेंद पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह श्रीलंका की ओर से टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।



दासुन शनाका के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड
दासुन शनाका ने टीम इंडिया के खिलाफ पुणे में खेले गए दूसरे टी20 में 22 गेंद पर 6 छक्के और 2 चौके की मदद से 56 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह भारत के खिलाफ टी20 मैच में 50 से ज्यादा रन 250 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन ठोकने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज दासुन शनाका भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के जानसन चार्ल्स की बराबरी की। दोनों ने 20 गेंद पर अर्धशतक जड़ा है। कैमरन ग्रीन इस मामले में शीर्ष पर हैं। उन्होंने पिछले साल 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। वहीं श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार संगकारा और लिटन दास ने 21-21 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा है।

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

भारत के खिलाफ पिछले 5 टी20 में शानदार रिकॉर्ड
दासुन शनाका ने भारत के खिलाफ पिछले 5 टी20 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 205.64 के स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक जड़ा है। दो बार 40 से ज्यादा रन बनाए हैं और एक बार 30 से ज्यादा रन बनाए हैं। टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 84 मैच में 21.39 के औसत और 121.62 के स्ट्राइक रेट से 1305 रन बनाए हैं। 8.04 की इकॉनमी से 39 विकेट लिए हैं।

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

error: Content is protected !!