Virginity Test: सुसराल पहुंचते ही दुल्हन को देना पड़ा ‘5 घंटे का वर्जिनिटी टेस्ट’, अजीबोगरीब रस्म, जानकर चौक जाएंगे आप.

ride Forced For Virginity Test: दुनिया भर में कई ऐसी जगह है जहां आज भी महिलाओं और लड़कियों के प्रति समाज की सोच बहुत ही घिनौनी है. सिर्फ भारत ही नहीं कई ऐसे देश हैं जहां के कई इलाकों में सामाजिक कुरीतियां हैरान करने वाली हैं. इसी कड़ी में चीन से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला को कथित तौर पर पांच घंटे का वर्जिनिटी टेस्ट देना पड़ा है.



 

 

 

रस्म को निभाने के बाद ही दुल्हन..
दरअसल, यह मामला पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत का है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां की रहने वाली एक लड़की शादी के बाद अपने ससुराल पहुंची तो उसके नंगे पैर को घर की जमीन से स्पर्श नहीं कराया गया. बताया गया कि इससे पहले एक रस्म निभाई जाएगी. यह रस्म भी बड़ी अजीबोगरीब तरीके की है. बताया गया कि इस रस्म को निभाने के बाद ही दुल्हन का पैर ससुराल की जमीन पर पड़ेगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत नगर मंडल सक्ती का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

 

 

 

ससुराल वालों के लिए सौभाग्य!
बताया गया कि ऐसा करने से दुल्हन का वर्जिनिटी टेस्ट होगी और उसके सारे बुरे कार्य अच्छे में बदल जाएंगे. वह खुद ससुराल वालों के लिए सौभाग्यशाली साबित होगी और उनका विकास होगा. इस रस्म में दुल्हन को पांच घंटे तक एक ऐसी टोकरी में नंगे पैर के सहारे बैठना पड़ा, जिसमें उसका पैर जमीन पर ना छुआ रहे. बिना रुके, बिना थके यह सब करना है. दुल्हन को यह भी बताया गया कि ऐसा किया जाना बहुत जरूरी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं भाजयुमो युवा नेता चिराग अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को भेंटकर दी बधाई, ऐतिहासिक विधेयक "धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026" पारित होने पर की मुलाकात

 

 

तस्वीरें भी सामने आई हैं
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की इस रिपोर्ट में दुल्हन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. इसमें दिख रहा है कि उसको ऐसा करने में कितनी परेशानी हो रही है. इन तस्वीरों को देखकर लोग भड़के हुए हैं और खुद चीन के लोग इसे बुरा मान रहे हैं. मालूम हो कि चीन के कई इलाकों में आज भी ऐसे मामले सामने आए हैं जहां दुल्हन को के लिए कई अजीब रस्में निभानी पड़ती हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : भाजयुमो के नवागढ़ मण्डल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भोजराम साहू को मिली, क्षेत्र के युवाओं में हर्ष का माहौल

error: Content is protected !!