विमान दुर्घटना में मरीज समेत 5 लोगों की मौत, जांच में जुटे शीर्ष अधिकारी

स्टेजकोच. अमेरिका के नेवादा में शुक्रवार को एक विमान दुर्घटना में चिकित्सा कर्मियों और एक मरीज सहित पांच लोगों की मौत हो गई। विमान से एंबुलेंस सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ने इस बात की जानकारी दी। ल्योन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि अधिकारियों को रात करीब सवा नौ बजे स्टेजकोच, नेवादा के पास एक विमान दुर्घटना के बारे में फोन आने लगे और दो घंटे बाद विमान का मलबा मिला।



इसे भी पढ़े -  Dhurandhar 2 Worldwide Collection: धुरंधर के आगे पस्त बाहुबली! वीकेंड पर रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास

विमान और हेलीकॉप्टर से एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ने पुष्टि की कि दुर्घटना में कोई जीवित नहीं बचा है। कंपनी ने एक बयान में कहा, “हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि अब हमें सेंट्रल ल्योन काउंटी दमकल विभाग से इस बात की पुष्टि की गई है कि विमान में सवार 5 लोगों में से कोई भी जीवित नहीं बचा है।”

इसे भी पढ़े -  Skoda Kushaq Vs Hyundai Creta: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन-सी एसयूवी है बेहतर?

error: Content is protected !!