JanjgirChampa Apple Farming : अपर कलेक्टर ने बिर्रा स्थित बगीचे का किया निरीक्षण, जिले में पहली बार हो रही सेव की खेती, बगीचे में संतरा, आम, अमरूद, बेर सहित 20 से भी ज्यादा फलों के लगे हैं सैकड़ों पौधे

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह ब्लॉक के बिर्रा स्थित किसान हीरालाल कश्यप की बागवानी का निरीक्षण अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने किया है. जिले में यहां पहली बार सेव की खेती हो रही है. साथ ही, संतरा, बेर, अमरूद, आम, जामुन सहित 20 से भी ज्यादा प्रकार के फलों के साथ ही 500 से भी ज्यादा पौधे लगाए गए हैं.आपकों बता दें कि किसान हीरालाल कश्यप, पिछले 2 साल से अपने बगीचे में सेव, संतरा, बेर, आम, अमरूद, जामुन जैसे 20 से भी ज्यादा प्रकार के फलों के पौधे लगाए हैं, वहीं बगीचे में 500 से भी ज्यादा पौधे रोपे गए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

जिले में पहली बार सेव की खेती होने की जानकारी मिलने पर अपर कलेक्टर एसपी वैद्य भी निरीक्षण करने बिर्रा पहुंचे और कहा कि बिर्रा में हॉस्पिटल और छात्रावास निरीक्षण के लिए आया हुआ था, तभी पता चला कि बिर्रा के किसान हीरालाल कश्यप, अपने बगीचे में सेव की विशेष प्रकार खेती कर रहे हैं. बगीचे में सेव, संतरा, बेर, आम सहित कई प्रकार के फलों की खेती कर रहे हैं, वे अन्य किसानों के लिए लिए प्रेरणा है. जिले में पहली बार सेब की खेती की जा रही है, जो काफी सराहनीय है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!