आखिर क्या हैं जया किशोरी की अधूरी चाहतें?, खुद ने किया खुलासा, जानें यहां

नई दिल्ली. इस समय जया किशोरी की शादी को लेकर मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। जया किशोरी की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जया किशोरी ने अपनी शादी के सवालों पर साफ तौर पर जबाव दे दिया है। इस समय जया किशोरी की भागवत कथा मध्यप्रदेश के नागदा में हो रही है।



जहां एक ​बार फिर वह मीडिया के सामने आई। मीडिया के सामने जया किशोरी ने विवाह पर कहा कि शादी जीवन का एक अहम संस्कार है। उनके द्वारा जारी इस बयान के बाद कई कयास लगाए जा रहे है।

जया किशोरी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्‍होंने काफी उम्र में सफलता और शोहरत की बुलंदियों को छुआ है। उनकी कथाओं को सुनने के लिए हजारों की संख्‍या में लोग जुटते हैं। ऑनलाइन श्रोताओं की तादाद भी हजारों-लाखों की संख्‍या में है। उनकी बातों का लोगों पर गहरा प्रभाव भी पड़ता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

अब सवाल उठता है कि इतनी लोकप्रियता हासिल करने के बाद भी उनकी ऐसी कौन सी चाहतें या इच्‍छाएं हैं जो अभी तक पूरी नहीं हुई हैं? जया किशोरी ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दो चीजों पर फोकस करने की बात कही है।

इंस्‍टाग्राम पर हाल में ही जारी एक वीडियो में जया किशोरी ने फिलहाल दो चीजों पर फोकस करने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि यदि इन दो चीजों में वह सफल रहीं तो दुनिया में कुछ भी बदल सकती हैं। साथ ही उनके भाग्‍य में जो चीजें नहीं भी लिखी हैं, उन्‍हें भी हासिल कर सकती हैं। कथावाचिका और मोटिवेशनल स्‍पीकर ने बताया कि उनका ध्‍यान फिलहाल दो चीजों पर है। उनकी अपनी मेहनत और उसकी कृपा। उन्‍होंने आगे कहा कि यदि ये दोनों वह हासिल कर लेती हैं तो वह दुनिया में कुछ भी चेंज कर सकती हैं।

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

error: Content is protected !!