Big News : कोल्ड स्टोरेज में भयानक विस्फोट के बाद छत गिराने से 7 मजदूरों की मौत, 20 घायल

मेरठ. मेरठ के जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर दौराला क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कोल्ड स्टोरेज में विस्फोट के बाद छत के गिर जाने से 7 मजदूरों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गये। मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में विस्फोट के बाद छत ढह गई। जिलाधिकारी के मुताबिक, बचाये गये लोगों में से 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरुरत नहीं पड़ी, जबकि शेष घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

दीपक मीणा ने बताया कि हताहत मजदूर जम्मू के उधमपुर जनपद के थे तथा वहां के प्रशासन को सूचित कर दिया गया है, जो मेरठ प्रशासन के सम्पर्क में है। उन्होंने बताया कि मारे गये मजदूरों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कमेटी गठित कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव और राहत कार्य में जुटी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी बुलाया गया था और एनडीआरएफ ने बचाव कार्य देर शाम तक समाप्त हुआ.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!