Chhattisgarh Crime News: दुल्हन को 40 बार चाकुओं से गोदने के प्रमाण, तो दूल्हे के शरीर में 30 निशान, राजधानी में डबल मर्डर केस में आई PM रिपोर्ट…पढ़िए

रायपुर. राजधानी रायपुर के बृजनगर में हुए दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक दूल्हे असलम के शरीर में 30 से 32 निशान मिले हैं। वहीं दुल्हन कहकशां बानो के शरीर में 40 बार चाकुओं से गोदने के प्रमाण मिले है। पोस्ट मार्टम के दौरान यह खुलासा हुआ है। ताजा जानकारी मिलने तक कहकशां बानो का पीएम पूरा हो गया है, वहीं मृतक असलम का पीएम जारी है। तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है।

 



वहीं इस डबल मर्डर केस में एफएसएल ने खुलासा करते हुए पहले बताया था कि दूल्हा और दूल्हन के बीच जमकर संघर्ष हुआ था। प्रारंभिक जांच में एफएसएल ने यह खुलासा करते हुए बताया था कि फांरेसिक टीम को मौके से महिला के बाल मिले हैं। जिसके बाद एफएसएल की टीम मर्चूरी रवाना हो गई थी। और यहां पर दोनों के शव का परीक्षण टीम कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इसी मामले में दूल्हा दुल्हन की संदिग्ध मौत पर एसएसपी का बयान भी सामने आया उन्होंने कहा कि घरवालों ने दूल्हे को दुल्हन को चाकू मारते देखा था। हत्या करने के बाद दूल्हे के खुदकुशी की आशंका है। घटना स्थल से एक ही चाकू बरामद हुआ है। एसएसपी ने कहा कि शाम तक सब कुछ हो जाएगा क्लियर हो जाएगा.

बता दें कि इसके पहले इस सनसनखेज हत्याकांड में सेक्स पॉवर पावर दवा के इस्तेमाल की बात सामने आई थी। कहा जा रहा है कि दूल्हा सेक्स पॉवर बढ़ाने की दवा लेता था, मर्डर से पहले दूल्हे का बीपी बढ़ा था। तबीयत खराब होने पर डॉक्टर से जांच करवाई थी। जिसके बाद डॉक्टर दिनेश साहू ने घर जाकर जांच की थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

रीडिंग में सिस्टोलिक बीपी 190 मिमी मिला था। दूल्हा असलम पेशे से मिस्त्री का काम करता था। वहीं दूल्हन कहकशां 8वीं तक की पढ़ाई की थी। दोनों की पहचान करीब चार साल पुरानी थी और पारिवारिक रजामंदी से ही दोनों का निकाह हुआ था।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!