Chhattisgarh Road Accident: सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत… प्रधानमंत्री मोदी ने किया 2 लाख रुपए देने का ऐलान

बलौदाबाजार. बलौदाबाजार-भाटापारा में हुए दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया है। रात 11 बजे करीब एक ट्रक और पिकअप में हुई उस जोरदार टक्कर में वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना को लेकर शोक जताया है।

 



बता दें बलौदबाज़ार और भाटापारा में हुए इस हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पीएम मोदी ने इस घटना को लेकर शोक जताया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात करीब 11 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग पर ट्रक और पिकअप वैन में भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गये । जानकारी के मतुाबिक सिमगा ब्लाक के खिलोरा ग्राम निवासी साहू परिवार एक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाटापारा-बलौदाबाजार के बीच अर्जुनी गांव आये हुए थे।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

जहां से वापस डीआई वाहन में लगभग 25 से 30 लोग खिलोरा के लिए निकले थे तभी खमरिया में स्थित DPWS स्कूल के पास सामने से आती ट्रक और डीआई वाहन की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर 11 लोगों की मौत हो गयी, जिसमे 2 बच्चे भी शामिल है। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!