सादगी की मिसाल! बेटी की शादी में बेसहारा लोगों को बुलाया, खुद अपने हाथों से IAS ने परोसा खाना

मध्य प्रदेश में ग्वालियर नगर निगम के कमिश्नर किशोर कान्याल इस समय अपनी किसी प्रशासनिक कार्यों की वजह से नहीं बल्कि अपनी बेटी की शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी बेटी की शादी में बेसहारा, और लावारिस लोगों को आमंत्रित ही नहीं किया, बल्कि अपने परिवार के साथ उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा, और गिफ्ट भी दिया.

 



IAS अधिकारी ने पेश की अनूठी मिसाल

दरअसल, आईएएस अधिकारी किशोर कान्याल की बेटी देवांशी की शादी की तैयारियां शहर के एक होटल में चल रही हैं. विवाह के एक दिन पहले नगर निगम कमिश्नर कान्याल ने निराश्रित लोगों को होटल में आमंत्रित किया, जो एक NGO द्वारा संचालित आश्रम स्वर्ग सेवा सदन में रहते हैं. उन्होंने होटल में एक भोज आयोजित किया, जिसमें बेसहारा और आश्रम में रहने वाले लोगों को बुलाया और खुद अपने हाथों से उन्हें खाना परोसा. इस नेक काम में उनकी पत्नी और बेटी ने भी उनका हाथ बंटाया. भोजन के बाद आईएएस अधिकारी ने अपने इन खास मेहमानों को गिफ्ट भी दिए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

बेटी की शादी में बेसहारा लोगों को बुलाया

नगर निगम कमिश्नर की ओर से पेश की गई इस अनूठी और सराहनीय फैसले की चारों ओर चर्चा हो रही है. आईएएस किशोर कान्याल का कहना है कि वो लावारिस और बेसहारा लोगों के लिए काम करने वाली संस्था स्वर्गसदन से जुड़े हुए हैं. ऐसे में बेटी की शादी में अपने इस परिवार को बुलाना हमारा सौभाग्य है. बता दें, IAS की बेटी देवांशी कान्याल तमिलनाडु के वेल्लूर की VIT यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की हुई हैं. वो नोएडा की एमिटी विश्विद्यालय से गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!