एलोवेरा से भी बढ़ सकते हैं बाल बस लगाने का तरीका होना चाहिए मालूम, यहां जानिए Aloe Vera का सही इस्तेमाल

Hair Care Tips: हरे रंग वाली एलोवेरा की पत्ती में से लसरदार एलोवेरा जैल निकलता है. इसका इस्तेमाल स्किन केयर में भी खूब होता है और हेयर केयर में भी देखने को मिलता है. बहुत से लोग अंदरूनी रूप से शरीर को टॉक्सिफाई करने के लिए एलोवेरा (Aloe Vera) का सेवन भी करते हैं.

 



एलोवेरा जैल को बालों पर सादा तो लगाया ही जाता है, लेकिन अगर बालों को लंबा करने या हेयर ग्रोथ हो जाए इस कोशिश में लगे हैं तो एलोवेरा जैल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. यहां जानिए बाल बढ़ाने के लिए कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल.

बाल बढ़ाने के लिए एलोवेरा

एलोवेरा में विटामिन और खनिजों की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो बालों को टूटने से बचाने, मजबूती बढ़ाने और हेयर ग्रोथ प्रोमोट करने में फायदेमंद साबित होती है. एलोवेरा में प्रोटियोलिटिक एंजाइम्स पाए जाते हैं जो स्कैल्प से डेड सेल्स को हटाते हैं. यही डेड सेल्स क्लोग्ड पोर्स, एक्सेस ऑयल, सीबम और गंदगी का कारण बनती हैं. इस चलते स्कैल्प (Scalp) को क्लेंज करने में एलोवेरा मददगार होता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

एलोवेरा जैल स्कैल्प को सूदिंग इफेक्ट्स भी देता है. यह स्कैल्प से डैंड्रफ दूर करता है और सिर की खुजली से भी राहत मिलती है. एलोवेरा में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और बी-12 पाए जाते हैं जो बालों को बढ़ाने का काम करते हैं. बालों को एलोवेरा से पर्याप्त नमी भी मिलती है.

एलोवेरा को सिर पर मलना

एलोवेरा के सबसे आसान और सादे इस्तेमाल के लिए एलोवेरा की पत्ती को तोड़ें और लंबाई में बीच से काट लें. इस पत्ती को सिर पर सीधा रगड़ना शुरू करें. आप कटोरी में भी एलोवेरा के गूदे को निकालकर हाथों से बालों पर मल सकते हैं.

एलोवेरा हेयर मास्क

हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में शहद, एक अंडे की सफेदी, मेथी के दाने और जोजोबा ऑयल के साथ एलोवेरा का गूदा या एलोवेरा जैल डालकर मिला लें. इस मिश्रण को बालों पर लगाएं और तकरीबन आधे घंटे से 1 घंटे के बीच लगाकर रखें. इसके बाद सिर किसी भी शैंपू से धो लें.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

एलोवेरा और अदरक का स्प्रे

बालों को बढ़ाने के लिए एलोवेरा और अदरक के इस्तेमाल से हेयर टोनर बनाया जा सकता है. अदरक (Ginger) के औषधीय गुण बालों पर भी अच्छा असर दिखा सकते हैं. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो हेयर ग्रोथ में सहायता करते हैं. इस टोनर को बनाने के लिए आधा कप ताजा एलोवेरा में एक चौथाई कप ताजा अदरक का रस मिलाएं और ब्लेंडर में पीस लें. इसे किसी भी स्प्रे बोतल में भरें. इस टोनर को बालों पर छिड़कें और 20 मिनट बाद सिर धो लें.

एलोवेरा और आंवला

इसमें कोई दोराय नहीं कि आंवला बालों के लिए कितना फायदेमंद है. बालों की सेहत को दुरुस्त रखने और बालों को लंबा, घना व खूबसूरत बनाने के लिए आंवला का इस्तेमाल किया जा सकता है. आंवला लगाने के लिए एक कटोरी में एलोवेरा जैल लें और उसमें आंवले का रस लगा लें. इसे बालों पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद सिर धो लें. कुछ दिनों के इस्तेमाल पर असर दिखने लगेगा.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!