IAS Ananya Das:  4 कलेक्टर की टूटी लव मैरिज, अब आईएएस अनन्या दास ने इन्हें चुना अपना जीवनसाथी…पढ़िए

भुवनेश्वर: ओडिशा की आईएएस अनन्या दास अब दूसरी शादी करने जा रही हैं। संबलपुर स्थित अपने घर पर बलांगीर के कलेक्टर चंचल राणा के साथ अनन्या दास ने रविवार को सगाई की है। दोनों सीनियर आईएएस अफसरों ने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे को रिंग पहनाई। बताया जा रहा कि तीन महीने के अंदर दोनों अफसर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

 



चार कलेक्टर की पहली शादी नहीं चल पाई
मूल रूप से असम की निवासी आईएएस अनन्या दास इससे पहले कोरापुट के कलेक्टर अब्दाल अख्तर के साथ शादी कर चुकी थीं। वहीं आईएएस चंचल राणा की शादी रायगढ़ा की कलेक्टर स्वधा देव सिंह से हुई थी। हालांकि दोनों की पहली शादी लंबी नहीं चली और अब अलगाव के बाद अनन्या और चंचल ने एक-दूसरे के साथ शादी का फैसला किया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

आईएएस अनन्या दास और चंचल राणा कौन हैं

अनन्या दास 2015 बैच की गुजरात काडर की आईएएस अफसर हैं। इससे पहले वह कटक म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर के पद पर रह चुकी हैं। वर्तमान

में वह ओडिशा के संबलपुर जिले की कलेक्टर हैं। दूसरी ओर चंचल राणा ने एनआईटी सिलचर से पढ़ाई की है। वह 2014 बैच के आईएएस अफसर हैं। यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर उनकी सातवीं रैंक रही थी। चंचल ओडिशा के संबुल जिले के रहने वाले हैं। चंचल की पहचान ओडिशा के बलांगीर जिले में व्हाइट रिव्योल्यूशन (दुग्ध क्रांति) लाने वाले अफसर के रूप में है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

टीना डाबी और अतहर आमिर की शादी भी टूट गई थी
इससे पहले यूपीएससी-2015 की टॉपर टीना डाबी और आईएएस अतहर आमिर खान का तलाक चर्चा में रहा था। डाइवोर्स के बाद टीना डाबी ने 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी की थी। 2018 में टीना और अतहर ने शादी की थी। लेकिन तीन साल बाद 2021 में दोनों का तलाक हो गया था। 2022 में अतहर आमिर ने भी डॉक्टर महरीन काजी से दूसरी शादी कर ली थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!