Janjgir Accident : बाइक और कार में भिड़ंत, बाइक चालक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पिसौद मोड़ के आगे बाइक और कार में आमने सामने भिड़ंत हो गई है. घटना में बाइक सवार शख्स को गंभीर चोट आई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालत गंभीर होने की वजह से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया जा सकता है. सूचना के बाद मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है.



इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट ऑयल बनाकर बिक्री करने वाला ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक गिरफ्तार, सक्ती का मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, परमेश्वर पटेल बाइक में सवार होकर जा रहा था, तभी कार में आमने सामने टक्कर हो गई. कार से टक्कर के बाद बाइक सवार शख्स दूर छिटक गया, वहीं बाइक कई टुकड़ो में बंट गई है और कार भी क्षतिग्रस्त हुई है.

बाइक सवार परमेश्व पटेल सक्ती जिले के बस्ती बाराद्वार का रहने वाला है. यह घटना उस वक्त हुई जब बिलासपुर से कार सवार रायगढ़ की ओर जा रहा था, तभी बाइक सामने आई और बाइक के परखच्चे उड़ गए.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

फिलहाल, मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची है और घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, उसकी हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

error: Content is protected !!