Janjgir Police Action : बलौदा-पहारिया मार्ग में गलत दिशा में 2 भारी वाहन खड़ी करने पर की गई कार्रवाई, दोनों भारी वाहन जब्त, 2 ड्राइवर गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने बलौदा से पहरिया मार्ग में गलत दिशा में भारी वाहन खड़ी करने और आवागमन पर रोक लगाने मुहिम छेड़ दी है और पुलिस ने हाईवा, ट्रेलर को जब्ती करने की करवाई की है. साथ ही, दो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है.



दरअसल, बलौदा पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रेलर और हाईवा गाड़ी के चालक द्वारा बलौदा-पहरिया मार्ग प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन घुसाकर मेन रोड में गाड़ी खड़ी किया है. इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. इसे देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि 2 भारी वाहन गलत दिशा में खड़ी किया गया था. इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई थी. इससे बाद 2 गाड़ी के ड्राइवर को समझाइस दी गई, लेकिन उनके कान में जू तक नहीं रेंगी. इसके बाद पुलिस ने 2 गाड़ी को जब्त किया है और ड्राइवर को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa-Saragaon Suicide News : महिला ने जहर सेवन किया, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

error: Content is protected !!