JanjgirChampa Accident : नवधा रामायण सुनने जा रहे 2 युवकों को बाइक ने मारी ठोकर, बिलासपुर के अस्पताल में दोनों घायल भर्ती, नवागढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के खैरताल गांव के पास नवधा रामायण सुनने जा रहे 2 युवकों को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी थी. इससे दोनों को चोट आई थी. मामले में नवागढ़ पुलिस ने बाइक क्रमांक CG 04 CN 7368 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोनसरी गांव के विष्णु पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी बाइक क्रमांक CG 11 AT 6821 में महेशराम पटेल को बैठकर सोनसरी से नवधा रामायण के लिए मिसदा जा रहे थे. वे खैरताल गांव के तालाब के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक क्रमांक CG 04 CN 7386 के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक लाकर ठोकर मार दी. इससे दोनों बाइक से गिर गए और राहगीरों के मदद से एम्बुलेंस से नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया था. वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था. फिर बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों के परिजन ने बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

फिलहाल, मामले में नवागढ़ पुलिस में बाइक क्रमांक CG 04 CN 7368 के चालक के खिलाफ की दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!