Janjgir Rape Arrest : दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, अकलतरा और पामगढ़ पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपी रेवाराम भारद्वाज और अमन भारद्वाज को अकलतरा और पामगढ़ पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. दोनों आरोपी डोंगाकोहरौद गांव के रहने वाले हैं.

 



दरअसल, अकलतरा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने 23 फरवरी 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिसम्बर 2022 में वह घर के आंगन में बैठी थी, तभी डोंगाकोहरौद गांव के रहने वाले रेवाराम भारद्वाज, अमन भारद्वाज उसके घर में पानी पीने के बहाने घुसे और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 घ, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया और मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

फिर डोंगाकोहरौद गांव में दबिश देकर दोनों आरोपी रेवाराम भारद्वाज, अमन उर्फ सूरज भारद्वाज को गिरफ्तार किया है. मामले में दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई अकलतरा और पामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने की है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!