Janjgir Thief Arrest : चोर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, 2 खरीददार ज्वेलर्स भी गिरफ्तार, 24 लाख रुपये के सामान जब्त, SP ने की प्रेस कांफ्रेंस, 5 जिलों में 30 चोरी की घटना को अंजाम दिया था, इस जिले के हैं सभी आरोपी…

जांजगीर-चाम्पा. पुलिस ने चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, वहीं खरीददार 2 ज्वेलर्स को पकड़ा है. आरोपियों से चोरी के जेवरात, नगद रकम समेत 24 लाख 30 हजार 180 रुपये का सामान जब्त किया है. आरोपियों से एयरगन और हथियार, 3 बाइक आउट 7 मोबाइल भी जब्त किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

SP विजय अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया है कि चोर गिरोह ने जांजगीर-चाम्पा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, सक्ती जिले में 30 चोरी की घटना को अंजाम दिया था. सभी आरोपी कोरबा जिले के हैं, जो दिन में मास्क लगाकर रेकी करते थे और बन्द घरों को निशाना बनाते थे.

error: Content is protected !!