JanjgirChampa Action : राहौद में अवैध रूप से संचालित पैथोलेब सेंटर और क्लीनिक सील, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की टीम ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहौद में अवैध रूप से संचालित पैथोलेब सेंटर एवं क्लीनिक में छापामार कार्रवाई की है और दोनों को सील कर दिया है.

 



नगर पंचायत राहौद में मेडिटेक पैथोलॉजी लैब खुला पाया गया. जांच के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर लैब को बंद किया गया. साथ ही, राहौद में संचालित गुरुकृपा चिकित्सा केंद्र के संचालक अनिल महिपाल के क्लीनिक की जांच की गई. यहां भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तो फिर प्रशासन की टीम ने क्लीनिक को सील किया. दोनों विभाग के द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई से झोलाछाप डॉक्टरों एवं अवैध लैब संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

इस कार्रवाई में पामगढ़ तहसीलदार अश्वनी चन्द्रा, BMO सौरभ यादव, BPM अमित शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं आरोपी...

Related posts:

error: Content is protected !!