JanjgirChampa Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, पीड़िता के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति भगाकर ले गया है. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 376, 366 और पॉक्सो एक्ट की धारा 08 के तहत FIR दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. इस दौरान साईबर सेल की सहायता से सूचना मिली कि कुरियारी गांव निवासी आरोपी राजकुमार कोसरिया उसे भगाकर ले गया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और उसे रायपुर से बरामद किया है. इसके बाद नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने की बाद सामने आई. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी राजकुमार कोसरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big Update : शिवरीनारायण के शबरी सेतु से 4 दिनों बाद अब आवागमन शुरू हुआ, महानदी में बाढ़ के बाद बंद था ब्रिज, भारी वाहनों पर अभी भी रोक...

Related posts:

error: Content is protected !!