JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब बिक्री करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, 1 लीटर महुआ शराब जब्त, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के पेंड्री गांव से शराब की अवैध बिक्री करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से 1 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि पेंड्री गांव के गेंदराम कुर्रे, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा है. इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक गेंदराम कुर्रे के कब्जे से 1 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Mungeli ACB Action : अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, बिलासपुर की टीम द्वारा 2 साल में किया गया 45 ट्रैप, घूसखोरों में हड़कम्प, ACB ने लोगों से ये कहा... डिटेल में पढ़िए...

मामले में नवागढ़ पुलिस ने पेंड्री गांव से आरोपी युवक गेंदराम कुर्रे को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!