JanjgirChampa Big News : अकलतरा में हो रही थी नाबालिग लड़की की शादी, प्रशासन द्वारा रोका गया बाल विवाह, परिजन को समझाइश दी गई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के अंधियारी पाठ में नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही थी. सूचना के बाद मौके पर प्रशासन के आला अफसर पहुंचे और बाल विवाह को रोका गया है. साथ ही, नाबालिग लड़की के परिजन, रिश्तेदार और मौजूद लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया है. नाबालिग लड़की बलौदाबाजार जिले की रहने वाली है और उसकी शादी अकलतरा के अंधियारी पाठ में उसके रिश्तेदार के घर कराई जा रही थी. महासमुंद जिले से बारात अंधियारी पाठ अकलतरा पहुंच गई थी. लड़के की उम्र 33 वर्ष है और वह गुजरात में कार्यरत है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

मिली जानकारी के अनुसार, बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनीता अग्रवाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, सूर्यकांत गुप्ता, गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में टीम तैयार कर पुलिस विभाग से समन्वय करते हुए अकलतरा के अंधियारी पाठ में घर जाकर बालिका की उम्र का सत्यापन किया गया तो प्राप्त दस्तावेज में बालिका की उम्र 15 वर्ष 1 माह 23 दिन होना पाया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

इसके बाद जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों द्वारा बालिका की शादी रुकवाई गई. इस दौरान उसके माता-पिता एवं स्थानीय लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया एवं समझाईश के पश्चात सरपंच एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बालिका के माता-पिता की सहमति से बालिका का विवाह रोका गया है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!