JanjgirChampa Big News : हाथियों के उत्पात से किसानों को हुआ बड़ा नुकसान, हाथी के दल ने सब्जी की फसल चौपट की, अकलतरा क्षेत्र के किसानों ने मुआवजे की मांग की

जांजगीर चांपा. जिले में 3 दिनों हाथियों का दल रहा और हाथियों के विचरण से सब्जी व्यवसायियों को बड़ा नुकसान हुआ है. अकलतरा ब्लॉक के अमलीपाली और सोनडीह गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है और किसानों के द्वारा लगाई गई सब्जियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है.Korba : रेकी गांव में हाथी का दल रुका रहा दिन भर, एक बार फिर हाथी के दल ने जगह बदली, अब हाथी… देखिए VIDEO



इसे भी पढ़े -  Champa News : बहेराडीह में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नवधा रामायण

हाथियों के विचरण के बाद किसानों के द्वारा लगाई गई सब्जी गोभी, टमाटर, भाटा, आलू, तिवरा साहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद किसान अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं.हाथियों के दल ने लीलागर नदी को पारकर बिलासपुर जिले में प्रवेश किया था, उसके बाद किसान जब अपनी फसल को देखने पहुंचे तो किसानों के होश उड़ गए. हाथियों के दल ने उत्पात मचाकर सब्जी की फसल को तबाह कर दिया था. इससे किसानों को काफी बड़ा नुकसान हुआ है, जिसके बाद किसानों ने मुआवजे की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य निखिल कहरा ने एक बार फिर द्वितीय स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम किया रौशन, नेशनल आर्मव्रेस्टलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

error: Content is protected !!