Sakti Elephant Big Update : रैनखोल के पहाड़ से सलिहाभांठा गांव वापस लौटा हाथियों का दल, किसानों की फसल को किया नुकसान, वन विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने की गई अपील

सक्ती. रैनखोल के पहाड़ से 7 से 8 हाथियों का दल सलिहाभांठा में वापस लौट आया है और वन विभाग द्वारा लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. गांव में मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है, वहीं हाथियों के दोबारा पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

 



जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के जंगल की ओर से 7 से 8 हाथी का दल सलिहाभांठा गांव पहुंचा था, जहां हाथियों का दल सलिहाभांठा से रैनखोल के पहाड़ की तरफ आगे बढ़ा था. अभी रात में दोबरा से हाथियों का दल सलिहाभांठा गांव वापस लौट आया है, जो किसानों की लगी फसल को नुकसान पहुंचा रहा है. सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है और ग्रामीणों को घर में रहने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!