Janjgir-Pantora Elephant : डोंगीपेंड्री गांव के अंदर पहुंचा हाथी, अभी तक कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचाया, ग्रामीणों में दहशत, वन अमला अलर्ट…

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा क्षेत्र में हाथी, 2 दिन से डेरा डाला हुआ है. कोरबा जिले के जंगल से आकर खिसोरा के जंगल में घुसा और फिर अब डोंगीपेंड्री गांव के अंदर विचरण करते नजर आया है. क्षेत्र में हाथी आने के बाद ग्रामीणों में दहशत है. फिलहाल, राहत की बात है, हाथी ने कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचाया है. हाथी के विचरण के बाद वन अमला तैनात है और वे हाथी की निगरानी कर रहे हैं, वहीं लोगों को हाथी से दूर रहने की अपील की गई है. वन विभाग द्वारा गांव-गांव में मुनादी कराई गई है और वन अमला अलर्ट है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!