JanjgirChampa Big News : कांग्रेस नेता और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी में फायरिंग का मामला, पुलिस ने 2 लाइसेंसी पिस्टल, 2 एयर पिस्टल, 47 नग कारतूस जब्त किया, SP ने अब ये कार्रवाई की… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह की शादी में पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा था और फिर एसपी विजय अग्रवाल ने पामगढ़ थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए थे. इस मामले में पुलिस ने 2 लाइसेंसी पिस्टल, 2 एयरगन पिस्टल और 47 करतूत जब्त किया है. 1 लाइसेंसी पिस्टल राघवेंद्र प्रताप सिंह से तो दूसरी पिस्टल उनके बेटे शांतुनु प्रताप सिंह से पुलिस ने जब्त किया है.मामले में एसपी विजय अग्रवाल ने लायसेंस की शर्तों के उल्लंघन पर लायसेंस निरस्त करने और पिस्टल को राजसात करने कलेक्टर को पत्र लिखा है. एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताया है कि जांच में लायसेंस शर्तों का उल्लंघन पाया गया है, जिसके बाद पिस्टल जब्ती की कार्रवाई की गई है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

Janjgir : पत्रकार गोपाल शर्मा की बेटी इशिका शर्मा की मौत का मामला, शार्ट PM से हत्या का खुलासा, SP ने क्या कहा, देखिए पूरी खबर… VIDEO

दरअसल, पामगढ़ थाना क्षेत्र के रसौटा गांव में कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे शांतुनु की शादी को लेकर 12 फरवरी को आशीर्वाद समारोह था. यहां पिस्टल से दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां समेत अन्य रिश्तेदारों की पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Accident : बुड़ेना गांव में दो बाइक में आमने-सामने हुई भिड़ंत, 4 युवकों को आई चोट, 2 की हालत गंभीर

मामले में एसपी विजय अग्रवाल ने पामगढ़ थाना प्रभारी सनत मांतरे को जांच के निर्देश दिए थे. इसके बाद, पुलिस ने लायसेंस की शर्तों का उल्लंघन को लेकर 2 लाइसेंसी पिस्टल और 2 एयरगन पिस्टल को जब्त किया है.

error: Content is protected !!