JanjgirChampa Collector Visit : कलेक्टर ने चांपा नगर पालिका क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद विद्यालय, बीडीएम हॉस्पिटल, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर और सिवरेज प्लांट का किया औचक निरीक्षण, कलेक्टर ने बिसाहू दास महंत हॉस्पिटल में चल रहे धीमे निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज चांपा नगर पालिका क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद विद्यालय, बीडीएम हॉस्पिटल, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर, सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और रामाबांधा तालाब सौदर्यीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बिसाहू दास महंत हॉस्पिटल में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे बाऊंड्री वाल के धीमे निर्माण कार्य पर नाराजगी जतायी।

 



उन्होंने चिकित्सालय में सभी चिकित्सकीय स्टॉफ को नियमित रूप से समय पर उपस्थित होने तथा मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धन्वंतरी मेडिकल स्टोर चांपा के निरीक्षण के दौरान दवाओं के उचित रख-रखाव, डब्ल्यूटीपी सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के शेष कार्यां को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में पूर्ण करने, स्वामी आत्मानंद विद्यालय के लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, कम्प्यूटर लैब, क्लास रूम का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियो और शिक्षकों की संख्या के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने रामाबांधा तालाब सौदर्यीकरण का निरीक्षण करते हुए किये गये कार्यां की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष चांपा जय थवाईत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चांपा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी चांपा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!