Sakti Women’s Conference : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई पद्मश्री फूलबासन बाई यादव, महिलाओं में दिखा उत्साह

सक्ती. मालखरौदा ब्लॉक पिरदा गांव विश्व महिला दिवस एवं ग्राम संगठन अधिवेशन दिवस के उपलक्ष्य में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के तहत ‘महिला सम्मेलन’ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे पद्मश्री फूलबासन बाई यादव शामिल हुई और महिलाओं को आगे बढ़ने प्रेरित किया. यहां महिला समूह के द्वारा नृत्य प्रस्तुत भी किया गया.यहां पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने हर सम्भव प्रयास करना चाहिए. महिला सम्मेलन जैसे आयोजन से महिलाओं को एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलता है और वे एक-दूसरे से सीखकर आगे बढ़ सकती हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आगे आना होगा और समाज के विकास के लिए काम करना होगा. नशाखोरी जैसी बुराई से भी महिलाओं को लड़ना होगा.इस दौरान मालखरौदा जनपद अध्यक्ष लकेश्वरी देवा लहरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता देवी चंद्रा, सरपंच नरेंद्र भारद्वाज, कांग्रेस नेता कमल किशोर साहू, अधिवक्ता चितरंजन पटेल, आशा साव, सावित्री बाई, पूजा भारद्वाज, सुनीता साहू, कांति साहू, सरोज जयसवाल समेत जनप्रतिनिधि ग्रामीण एवं महिलाएं काफी संख्या में मौजूद थी.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!