JanjgirChampa Lady Death : महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन ने लगाए गम्भीर आरोप, मौके पर पहुंचे तहसीलदार, जांच में जुटी पामगढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के चंडीपारा की महिला ने अज्ञात कारण से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामले की सूचना मिलने पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया है और पंचनामा कार्रवाई कर रही है. महिला की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर पामगढ़ तहसीलदार अश्वनी चन्द्रा भी पहुंचे थे और घटनास्थल का जायजा लिया.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पामगढ़ के चंडीपारा में रहने वाली महिला नाजनीन परवीन ने अज्ञात कारण से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी मिलने पर मृतक महिला के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला की मौत किस वजह से हुई है. इसका खुलासा PM रिपोर्ट आने के बाद होगा. मामले में पामगढ़ पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

मृतक महिला के परिजन ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल, मामले में PM रिपोर्ट आने और परिजन के बयान के बाद पामगढ़ पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!