JanjgirChampa Accident : माजदा वाहन ने मारी सायकल सवार दो लोगों को ठोकर, दोनों को आई चोटें, एक बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहील गांव के सबरिया डेरा के पास तेजी से आ रही माजदा वाहन ने सायकल में सवार दो लोगों को ठोकर मार दी. इससे दोनों घायल हो गए और एक को बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में मुलमुला पुलिस ने माजदा वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बनाहिल गांव के गोरेलाल केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने गांव के संतोष मरकाम के साथ दोनों उसके सायकल में पकरिया गांव जा रहे थे. सायकल संतोष चला रहा था और बनाहिल के सबरिया डेरा के पास पहुंचे थे. तेज रफ्तार माजदा वाहन क्रमांक CG 12 S 3270 ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इससे दोनों जमीन पर गिर गए, जिससे दोनों को चोट आई. दोनों को एम्बुलेंस के माध्यम से पामगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, वहां से बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायल संतोष मरकाम को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है, जहां इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

मामले में मुलमुला पुलिस ने माजदा वाहन क्रमांक CG 12 S 3270 के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!