JanjgirChampa Police Action : बलौदा में कबाड़ियों पर कार्रवाई, 3 कबाड़ियों से 81 हजार 700 रुपये का कबाड़ जब्त

जांजगीर-चाम्पा. पुलिस ने बलौदा में कबाड़ियों के ठिकाने पर छापेमार कार्रवाई है और तीन कबाड़ियों से 81 हजार 700 रुपये का कबाड़ जब्त किया है. इस कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था.
– मिली जानकारी के अनुसार, बलौदा के कमलेश रजक के यहां छापामार कारवाई करते हुए 55 हजार रूपए का कबाड़ जब्त किया गया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : रिटायर फौजी ने युवक को मारी गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, पामगढ़ अस्पताल से बिलासपुर रेफर, आरोपी दो सगे भाई हिरासत में...

Janjgir : फेसबुक से हुई दोस्ती, बात बिगड़ी तो युवक ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दिया, अब गिरफ्तार, देखिए VIDEO

इसी प्रकार बलौदा के कन्या शाला के पास उमेश देवांगन के यहां कारवाई करते हुए 8 हजार 7 रुपए का कबाड़ को जब्त किया गया है. साथ ही, बलौदा के अरुण विश्वकर्मा के यहां कारवाई करते हुए 18 हजार रुपए का कबाड़ बरामद कर जब्ती की कारवाई की गई है. पुलिस ने तीनों कबाड़ियों के खिलाफ 41 (1- 4) और आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कलेक्टर-एसपी ने अवैध मादक पदार्थों की खेती पर निगरानी के दिए कड़े निर्देश, राजस्व अधिकारी, पटवारी, सचिव, कोटवार सहित मैदानी अमले को गांव-गांव निरीक्षण के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई...

error: Content is protected !!