Janjgir Big Action : जांजगीर के जगनी पेट्रोल पम्प को कलेक्टर के आदेश के बाद प्रशासन ने सील, ये रही बड़ी वजह, पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के लिंक रोड में स्थित जगनी पेट्रोल पम्प को कलेक्टर के आदेश के बाद प्रशासन ने सील कर दिया है.

 



Janjgir : फेसबुक से हुई दोस्ती, बात बिगड़ी तो युवक ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दिया, अब गिरफ्तार, देखिए VIDEO

दरअसल, मोहल्ले के लोगों ने बोर के पानी में पेट्रोल की गन्ध आने की शिकायत की थी और लोगों ने बीमार होने की बात कही थी. पहले भी लोगों ने शिकायत की थी, लेकिन प्राथमिक जांच के बाद कार्रवाई नहीं की गई थी, लेकिन इस बार मामले ने तूल पकड़ा तो कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जांच के लिए तहसीलदार और खाद्य विभाग की टीम को भेजा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

जांच में मोहल्ले के सभी बोर के पानी में पेट्रोल की गन्ध आने की पुष्टि हुई, जिसके बाद जगनी पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है.

अधिकारियों ने कहा है कि पेट्रोल पंप की टंकी की जांच की जाएगी कि आखिर पेट्रोल का रिसाव कहां से हो रहा है, तब तक पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल की बिक्री नहीं करने का निर्देश देते हुए सील किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!