JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 21 वर्षीय युवक खरौद से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद के सुकुलपारा से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर पैसों की मांग कर मारपीट करने वाले आरोपी 21 वर्षीय युवक साहिल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 366, 376 एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 10 फरवरी को थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि युवक साहिल यादव गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

विवेचना के दौरान पीड़िता के द्वारा बताया कि वह नाबालिग है और आरोपी युवक साहिल ने प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया है. इस बीच पीड़िता गर्भवती भी हो गई. आरोपी युवक ने पीड़िता से पैसों की मांग कर मारपीट ई है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : कई टीआई के तबादले, कई थाना प्रभारी बदले गए, SP ने आदेश जारी किया...

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी 21 वर्षीय युवक साहिल यादव खरौद के सुकुलपारा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!