JanjgirChampa Thief : आंगनबाड़ी सहायिका की घर में हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के गोविंदा गांव की आंगनबाड़ी सहायिका की घर में चोरी का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380 और 454 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



रिपोर्ट में सहायिका सरोजनी श्रीवास ने पुलिस को बताया है कि वह घर में ताला लगा कर किसी काम से जांजगीर गई थी, तभी उसका बेटा रोशन कुमार स्कूल से आया तो देखा की घर के दरवाजे में लगे ताला टूटा हुआ और दरवाजा खुला है एवं घर में रखे सम्मान बिखरा हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्ष के 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार, खैरताल और नेगुहडीह के रहने वाले हैं सभी आरोपी

इसकी सूचना रोशन कुमार ने उसकी मां सरोजनी श्रीवास को मोबाइल में फोन कर बताया, तब सरोजनी श्रीवास आई तो देखी कि घर के दीवान में रखे सोने-चांदी के जेवरात कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए एवं आलमारी में रखे नगदी रकम 50 हजार रूपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!