Sakti Death : ट्रैक्टर में मिट्टी लोडिंग के दौरान मिट्टी के धंसने से ड्राइवर की मौत, सक्ती पुलिस कर रही जांच

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के पासीन गांव में ट्रैक्टर में मिट्टी लोडिंग के दौरान मिट्टी के धंसने से ड्राइवर दिनेश दास महंत की मौत हो गई है. मृतक दिनेश दास महंत, किरारी गांव का रहने वाला था. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किरारी गांव निवासी दिनेश दास महंत, ट्रैक्टर में मिट्टी लोडिंग के लिए पासीन गांव गया था और मिट्टी को नीचे से खोदाई कर ट्रैक्टर में लोडिंग कर रहा था. इस दौरान नीचे सुरंग नुमा खोदाई होने के बाद उसके ऊपर मिट्टी धंस गई, जिससे वह मलबा में दब गया.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

घटना के बाद उसे सक्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!