Sakti News : नगर पंचायत जैजैपुर में आयोजित 51 कुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं शिव पुराण कथा का हुआ आयोजन

सक्ती. नगर पंचायत जैजैपुर में आयोजित 51 कुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं शिव पुराण कथा का आयोजन हुआ. यह आयोजन 7 फरवरी से 18 फरवरी महाशिवरात्रि तक हुआ. सहस्त्रधारा के पश्चात आयोजन संपन्न हुआ है.



आपको बता दें कि सवा लाख पंचमुखी रुद्राक्ष से बने शिवलिंग की रुद्राक्ष यात्रा बिलासपुर जिले से प्रारंभ होकर 5 जिलों से भ्रमण करते हुए 7 फरवरी को जैजैपुर पहुंची थी, जिसके बाद 51 कुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं शिव पुराण कथा का आयोजन किया गया. साथ ही, पंचमुखी रुद्राक्ष से बने 15 फीट का शिवलिंग विराजित किया गया था.

यह आयोजन 7 फरवरी को प्रारंभ हुआ था और आज 18 फरवरी महाशिवरात्रि को सहस्त्रधारा के पश्चात संपन्न हुआ. साथ ही, आज 19 फरवरी को पंचमुखी रुद्राक्ष का वितरण किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : शराब पीने के लिए रुपये की मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

इस दौरान 51 कुंडीय रुद्र महायज्ञ के प्रधान यजमान जानकी सत्यनारायण चंद्रा ने कहा कि यह 51 कुंडली रुद्र महायज्ञ का आयोजन क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए किया जा रहा है. यह आयोजन 7 फरवरी को 5000 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ में शुरू हुआ था. महाशिवरात्रि के दिन शिव पुराण कथा और 51 कुंदीय रुद्र महायज्ञ का पूर्णाहुति हुई है और सहस्त्रधारा हुई है. यह यज्ञ बहुत ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ है.

इसे भी पढ़े -  जांजगीर-नैला में रेल ओव्हरब्रिज निर्माण व ट्रेनों के ठहराव सहित अन्य मांगों को लेकर 06 मार्च को नगर बंद एवं चक्काजाम की चेतावनी, आंदोलन को स्थानीय व्यापारिक संगठनों का समर्थन

क्षेत्र के हजारों लोग यहां आए और सवा लाख पंचमुखी रुद्राक्ष से बने शिवलिंग पर जल अभिषेक किया. कहा जाता है एक पंचमुखी रुद्राक्ष, एक शिवलिंग के बराबर होता है. यहां जितने भी श्रद्धालु आए हैं. जिन्होंने जल से अभिषेक किए हैं तो सवा लाख शिवलिंग पर जल अभिषेक किए हैं. महाशिवरात्रि के पर्व पर यह हमारा यज्ञ संपन्न हुआ है.

error: Content is protected !!