Sakti Protest : सड़क हादसे में 2 शख्स की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजन एवं ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, फिर पुलिस ने…

सक्ती. फगुरम चौकी क्षेत्र के तौलीपाली गांव के पास हुए सड़क हादसे को लेकर मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर भद्री चौक के पास प्रदर्शन किया. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन को समझाइश दी और मुआवजा राशि मिलने की जानकारी देने के बाद मामला शांत हुआ.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Janjgir : हाथियों के दल ने मचाया जमकर उत्पात, फसल को किया नुकसान, अकलतरा क्षेत्र के किसानों के सिर पर मुसीबत, देखिए VIDEO…

आपको बता दें कि रायगढ़ जिले के झाराडीह और बगदेवा निवासी गणेश सिदार और रणजीत सिदार, चंद्रपुर गए हुए थे. चंद्रपुर से वापस लौटते समय उनकी बाइक तौलीपाली गांव के पास पहुंची हुई थी, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन के कुचलने से दोनों शख्स की मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इधर गुस्साए परिजन एवं ग्रामीणों ने मुख्यमार्ग पर भद्री चौक के पास प्रर्दशन किया, जिसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. यहां परिजन एवं ग्रामीणों को समझाइश दी गई, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ. दोनों मृतक के परिजन को शासन की तरफ से 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है.

error: Content is protected !!